हाइलाइट्स:
- गुजरात नगर निगम चुनाव नतीजों में बीजेपी को भारी सफलता
- अहमदाबाद समेत सभी छह नगर निगमों में बीजेपी ने बनाई बढ़त
- 21 फरवरी को नगर निगम की 576 सीटों के लिए हुआ था मतदान
- सूरत, भावनगर, जामनगर, राजकोट और वडोदरा में भी बीजेपी आगे
गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। छह बड़े शहरों में नगर निगम चुनाव की भी काउंटिंग हो रही है। यहां कुल 144 वॉर्डों की 576 सीटों के लिए 21 फरवरी को मतदान हुआ था। बीजेपी ने इन सभी नगर निगमों में भारी बढ़त बनाई है। वहीं कांग्रेस को नतीजों से बड़ा झटका लगता दिख रहा है। पार्टी किसी भी नगर निगम में आगे नहीं है। आइए जानते हैं इन सभी नगर निगमों की काउंटिंग का हाल…
कुल सीटें (आगे/जीते) | बीजेपी | कांग्रेस | अन्य |
अहमदाबाद- 192 (98) | 81 | 15 | 2 |
सूरत- 120 (71) | 46 | 10 | 15 |
वडोदरा- 76 (39) | 31 | 8 | 0 |
राजकोट- 72 (34) | 32 | 2 | 0 |
भावनगर- 52 (27) | 20 | 7 | 0 |
जामनगर- 64 (33) | 26 | 7 | 0 |
कुल सीटें- 576 (302 के रुझान) | 236 | 49 | 17 |
LIVE: गुजरात नगर निकाय चुनाव में बीजेपी मार रही बाजी, जानें हर अपडेट
गुजरात नगर निकाय चुनाव में बीजेपी बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। अहमदाबाद में बीजेपी ने कांग्रेस को बहुत पीछे छोड़ दिया है। यहां बीजेपी तीन चौथाई बहुमत के करीब दिख रही है। रुझान अगर नतीजों में बदलते हैं तो बाकी पांच नगर निगमों में भी बीजेपी कांग्रेस को मात देती नजर आ रही है।
बीजेपी ने सूरत, वडोदरा, राजकोट, भावनगर और जामगनगर नगर निगम में कांग्रेस को शिकस्त दी है। रुझानों में वह इन पांचों नगर निगमों में काफी आगे चल रही है। नगर निगम चुनाव के लिए 21 फरवरी को मतदान हुआ था। अहमदाबाद में सबसे कम 38.73 फीसदी वोटिंग हुई थी। वहीं सबसे अधिक 49.86 फीसदी वोट जामनगर में पड़े। इसी तरह, राजकोट में 47.27 फीसदी, भावनगर में 43.66 फीसदी, सूरत में 43.52 फीसदी और वडोदरा में 43.47 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।
प्रतीकात्मक तस्वीर